फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में आग, एक लाख का नुकसान

Thu, 25 Dec 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में लोक निर्माण विभाग के मंडल-1 की मेकेनिकल डिवीजन की अकाउंट शाखा में अचानक आग लग गई। अचानक कंप्यूटर से लगी इस आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। दोपहर को अचानक आग अकाउंट ब्रांच के कंप्यूटर में लगी। इसके बाद यह आग साथ रखी विभाग की फाइलों में लग गई।
विज्ञापन


आग से पूरे डिवीजन में अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ पडे़। वहीं, अंदर कंप्यूटर से दूसरी चीजों के जलने से पूरा कार्यालय काला हो गया। आनन-फानन में विभाग के कर्मचारियों ने धुएं को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद ही सारा धुआं बाहर जा सका।

आग बुझाने के लिए जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, तब तक आग से एक कंप्यूटर और विभाग की फाइलें जलकर राख हो गए थे। कर्मचारियों की मुस्तैदी से आग को समय पर बुझा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोनिवि मेकेनिकल डिवीजन के एक्सईएन अजय शर्मा ने बताया कि आग से फाइलें और कंप्यूटर जल गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शाट सर्किट हो सकती है। उधर, जिला अग्निशमन अधिकारी सेस राम ठाकुर ने कहा कि आग से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, हीटर, कुर्सियां और फाइलें के नुकसान समेत एक लाख का नुकसान हुआ है।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी सौ मीटर दूरी पर जाम में फंसी रही। वहीं, विद्युत बोर्ड की तारें गाड़ी में फंस गईं, जिसे काफी मुश्किल के बाद निकला गया। लोगों ने शहर में विद्युत बोर्ड की झूल रही इन तारों को ऊंचा करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें