फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज किए हाथों से चूल्हा जलाते भड़की आग, झुलसने से युवती की मौत

Tue, 11 Aug 2020 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के आईजीएमसी शिमला में लंबे इलाज के बाद कंडाघाट की युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने करीब तीन माह पहले हाथों को सैनिटाइज किया, जिसके बाद वह चूल्हा जलाने लगी। इसी दौरान सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल ने आग पकड़ ली और युवती उसमें झुलस गई। मृतका की पहचान थाना कंडाघाट के अंतर्गत दया (20) पुत्री स्वर्गीय हीरानंद निवासी गांव मेहली तहसील और डाकघर कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है।  मुख्य आरक्षी उमेश पाल ने बताया कि दया ने बीते 24 अप्रैल को घर पर आग जलाने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज किया था।

विज्ञापन


जैसे ही उसने चूल्हे में आग जलाने की कोशिश की तो आग उसके कपड़ों में लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी कंडाघाट लाया गया। जहां से उसे सोलन रेफर किया गया था। गंभीर हालत के चलते सोलन से उसी दिन आईजीएसी शिमला रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें