फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लगी आग, दो मासूम झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के वार्ड नंबर चार स्थित विवेक नगर में एक रिहायशी मकान के कमरे में आग लग गई। घटना के दौरान कमरे में सो रहे दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अग्निकांड में कमरे में रखा बेड व अन्य सामान जल गया, जिससे पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी प्रेमलता काफी समय से विवेक नगर में कमरा लेकर अपने तीन वर्षीय बेटे सचिन एवं डेढ़ वर्षीय बेटी रोशनी के साथ रह रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

धुआं उड़ता देख मची अफरा-तफरी

प्रेमलता अपने बच्चों को घर छोड़कर किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते घर में अचानक आग लग गई। सचिन ने तो जैसे-तैसे खुद को आग से बचा लिया, लेकिन चारपाई पर लेटी दुधमुंही बच्ची आग में बुरी तरह झुलस गई। कमरे से धुआं उड़ता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रोशनी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें