फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरहिल चौक में सिलेंडर फटा, दो दुकानें राख

Fri, 28 Nov 2014 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के समरहिल बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मिठाई की दुकान की (वर्कशॉप) यानि मिठाई बनाने वाले स्टोर में आग लग गई। सिलेंडर का धमाका होने से आग पूरी इमारत में फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेल की भट्टी में किसी कारणवश आग लगने से यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन


इसके बाद आग ने समरहिल चौक की एक करियाना और अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 2 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है जबकि लाखों की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन केंद्र माल रोड़ को करीब साढ़े सात बजे आग की सूचना मिली जिसके बाद माल रोड़ छोटा शिमला और बालूगंज से चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन कर्मचारियों के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें भवन के ऊपर तक उठ रही थी। इसके बाद उन्होंने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में स्टोर सहित एक अन्य दुकान की छत पूरी तरह से जल गई। अग्निशमन विभाग आग से होने वाले नुकसान का जायजा ले रहा है।
विज्ञापन


हाइड्रेंट न चलने से हुई परेशानी
अग्निशमन टीम को उस समय और परेशानी का सामना करना पड़ा। जब समरहिल चौक पर लगे हाइड्रेंट नहीं चला। इस वजह से अग्निशमन कर्मचारियों को दमकल वाहनों में पानी भरकर आग को बुझाना पड़ा। अगर आग अधिक फैल जाती तो पानी की कमी से अधिक नुकसान हो सकता था।

बालूगंज फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर एमएल ठाकुर ने बताया कि आग पर 8.30 बजे तक काबू पा लिया गया था। बताया कि हाइड्रेंट न चलने से आग बुझाने में परेशानियां आई। लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें