फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक मुख्यालय में भड़की आग, कंप्यूटर और फाइलें जलकर राख

Mon, 11 Mar 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। यह आग बैंक मुख्यालय की ऊपरी मंजिल में चल रहे डिजिटल बैंकिंग एंड डिलिवरी चैनल कंप्यूटर रूम लगी।

विज्ञापन


इस दौरान करीब चार कंप्यूटर, कुर्सियां, फर्नीचर व प्रिंटर सहित कुछ दस्तावेज आगजनी की भेंट चढ़ गए। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे बैंक की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा। इसके बाद जब वे कमरे में पहुंचे तो कंप्यूटर और कुछ फाइलों में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खुद ही आग पर काबू पाया और अग्निशमन विभाग को भी सूूचित किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंचा। वहीं अग्निशमन विभाग धर्मशाला के सब फायर ऑफिसर टेक चंद राणा ने बताया कि इस आग की घटना में करीब दो से अढ़ाई लाख रुपये का नुसान हुआ है।

विभाग की मानें तो यह आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी। आग लगने के बाद मौके पर विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें