फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के लोअर बाजार में कपड़े की दुकान में भड़की आग, लाखों का सामान राख

Sat, 07 Nov 2020 04:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की राजधानी शिमला के लोअर बाजार में शनिवार सुबह कपड़े की एक बड़ी दुकान में भड़की आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में दमकल टीम को दो घंटे लग गए।   मालरोड स्थित दमकल विभाग के अनुसार यह आग सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर लगी। बंदना इंपोरियम शॉप के अंदर जसपाल सिंह और उनके भाई नरेंद्र सिंह की कपड़े की दुकानें हैं। दुकान खोले अभी दो मिनट ही हुए थे कि अचानक दुकान के एटिक में बने स्टोर से धुआं निकलना शुरू हो गया।

विज्ञापन


इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और मालरोड पर फायर टेंडर खड़ा कर पानी की पाइपें लोअर बाजार के लिए बिछा दीं। पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन काला धुआं कम होने की बजाय और बढ़ गया। इसके बाद कुछ दमकल कर्मी छत पर चढ़े और स्थानीय लोगों की मदद से छत का एक हिस्सा उखाड़कर पानी अंदर डाला। आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इसके बाद भी धुआं जारी रहा। करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। अंदेशा है कि दुकान के भीतर शार्ट सर्किट होने से यह आग लगी है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

त्योहारी और शादियों के  लिए मंगा रखा था स्टॉक

दुकान चलाने वाले कारोबारी ने बताया कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए कपड़ों का नया स्टॉक भी मंगा रखा था। ज्यादातर महंगे कपड़े थे और स्टोर में भी काफी स्टॉक रखा था जो जलकर राख हो गया। वहीं जो बचा था वह पानी की बौछारों से खराब हो गया है। दमकल टीम के अनुसार दोनों भाईयों को करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ लगते रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भी पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

कारोबारियों के अनुसार यदि दमकल की टीम समय पर न पहुंचती तो साथ लगती दुकानों को भी खतरा हो सकता था। मालरोड के अलावा छोटा शिमला और बालुगंज से भी फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। एसएफओ बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाकर करोड़ों की संपत्ति बचाई गई है। कोई जानी नुकसान नहीं है।

कारोबारी और पुलिस ने भी की मदद
आग पर काबू पाने में स्थानीय कारोबारियों, कश्मीरी मजदूरों और सदर थाना पुलिस के जवानों ने भी काफी मदद की। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह आग बुझाने के लिए खुद दुकान के भीतर गए और मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें