फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर में स्लेट पोश मकान में भड़की आग, 30 हजार की संपत्ति राख

Fri, 19 Jul 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)

सार

 जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में हुए अग्निकांड में एक स्लेट पोश मकान जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे मकान में आग लगी। 
विज्ञापन
स्लेट पोश मकान में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में हुए अग्निकांड में एक स्लेट पोश मकान जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे मकान में आग लगी।  दो परिवारों के इस संयुक्त मकान में आग लगने से 30,000 रुपये की संपत्ति राख हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग कुल्लू को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सब फायर अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि भुंतर में दो परिवारों के संयुक्त मकान में आग लगी है। इसमें 30,000 का नुकसान हुआ है और 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। कहा कि आग लगने के कारणों के पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें