फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सालंग गांव के रिहायशी मकान में आधी रात को भड़की आग, पांच लाख की संपत्ति राख

Sat, 21 Dec 2024 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में आग की एक घटना से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
सालंग गांव के रिहायशी मकान में आधी रात को भड़की आग, - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में आग की एक घटना से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। शहर से करीब दस किलोमीटर दूर सालंग गांव के रिहायशी मकान में हुए इस अग्निकांड में परिवार के सदस्यों को गांव के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में पांच लाख के नुकसान का आकलन किया है। सूचना मिलने के बाद राजस्व, पुलिस विभाग की टीमें घटनास्थल पर पंहुचींह और नुकसान के आकलन के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करने की कवायद भी शुरू की है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग जोगिंद्रनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे सालंग गांव में रोशन लाल के रिहायशी मकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम घटनास्थल  के लिए रवाना हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इससे पहले रिहायशी मकान में रखा अधिकांश सामान, राशन, कपड़े, बर्तन भी जलकर राख हो गए थे। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया की आग लगने के कारणों पर पुलिस की जांच जारी है। तहसीलदार डाॅ. मुकुल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग के नुकसान आकलन के बाद ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें