फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चलती कार में भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान

Wed, 24 May 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के समीप हाईवे पर चलती कार में अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कार चालक ने आग लगते ही बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
चलती कार में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के समीप हाईवे पर चलती कार में अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कार चालक ने आग लगते ही बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह अग्निशमन जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:00 बजे कार चालक संजीव कुमार पुत्र टेकचंद गांव नैनी डाकघर मुंडखर भोरंज पंडोह के खोती नाला के समीप नेशनल हाईवे पर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था।

अचानक कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पंडोह थाना व अग्निशमन केंद्र पंडोह को दी।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें