फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान में अचानक भड़की आग, परिवार ने ऐसे बचाई जान

Fri, 31 May 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
करसोग में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग में मतेहल गांव में लकड़ी से बना दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड की यह घटना शुक्रवार देर रात आठ बजे घटी। चार कमरों का यह मकान महिला मुन्नी देवी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें किसी जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग से मकान के अंदर रखा हुआ पूरा सामान राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि किसी को भी घर से सामान बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिला।

सूचना मिलते ही प्रशासन सहित अग्निशमन और पुलिस की टीम तुरंत प्रभाव से मौके के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार की  फौरी राहत जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से लगी आग

घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे घर में वृद्धा सहित बच्चे मौजूद थे। जैसे ही इन्होंने मकान से धुआं उठते देखा सभी तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन मकान के रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

इस मकान में मुन्नी देवी सहित इसके दो बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजस्व विभाग के पटवारी घटनास्थल पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। प्रभावितों के अनुसार करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रधान ग्राम पंचायत मतेहल रतिराम ने कहा कि प्रभावित परिवार के पास रहने के लिए कोई मकान नहीं बचा है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि में यह अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें