फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में एक-एक कर 18 खोखे जलकर स्वाह

Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली क्लब हाऊस के पास आग लगने से 18 अस्थायी खोखे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे मनाली क्लब हाऊस के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और एक-एक कर 18 खोखे जलकर स्वाह हो गए।
विज्ञापन


पास ही में एक पेड़ भी जलकर राख हो गया जिसे समय रहते काबू कर लिया गया। इसे देख लोगों में भगदड़ मच गई। अगर पेड़ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही फयर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। डीएसपी पुनीत रघु भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एसडीएम ज्योति राणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया गया है। हालांकि लाखों की संपति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें