फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीक होने से लगी आग, तीन वर्कर झुलसे

Fri, 05 Feb 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के न्यू शिमला इलाके में लगी आग में होटल में मौजूद वर्कर और लोग इसकी चपेट में आ गए। इन तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने लपटों को शांत किया।
विज्ञापन


आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है। घटना में करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है, जबकि साथ लगती लाखों की संपत्ति बचा ली गई है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक घटना सुबह करीब ग्यारह बजे हुई। होटल के सिलेंडर से एकाएक गैस लीकेज से आग भड़क गई।

इसे शांत करने के लिए होटल में मौजूद वर्करों और लोगों ने प्रयास किए। इसमें राजू, रोहित और धर्मेंद्र ने हिम्मत कर लीक हो रहे सिलेंडर को बाहर खुले में फेंक दिया। घटना की सूचना पड़ोस की एक महिला ने अग्निशमन विभाग को दी। छोटा शिमला और माल रोड से दो अग्निशामक वाहनों में सब फायर आफिसर की अगुवाई में आए बचाव दल ने दुकान में जल रहे सामान पर पानी डालकर शांत किया।
विज्ञापन


साढ़े बारह बजे तक आग को पूरी तरह से शांत कर दिया गया। उप अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में दो हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें दुकान का सामान भी शामिल है, साथ लगते मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें