फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: शाक्टी गांव में मकान के साथ देवता का सामान भी जला, नहीं पहुंच पाई दमकल विभाग की गाड़ी

Sat, 30 May 2026 09:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

सैंज घाटी में गड़ापार पंचायत के शाक्टी गांव में एक घर में आग लग गई है। इसे गांव में अफरातफरी का  माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
शाक्टी गांव में मकान जला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू की  सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के शाक्टी गांव में एक घर जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ा है, इस कारण दमकल विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे पेश आई। आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना के दौरान गांव में महिलाएं ही मौजूद थीं। पुरुष काम के सिलसिले में बाहर थे। जब घटना का पता चला तो लोग गांव की ओर भागे लेकिन तब तक आग प्रचंड हो चुकी थी, उस पर काबू पान मुश्किल था।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रभावित घर में परिवार के साथ देवता राई नाग भी स्थापित थे। देवता का सामान भी आग में जल गया है। आग बुझने के बाद देवता का मोहरा बरामद कर लिया है। स्थानीय वार्ड सदस्य लता देवी ने बताया कि घटना में घर पूरी तरह से राख हो गया है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है। प्रशासनिक दल के मौके पर पहुंचने पर आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। घर के भीतर रखे सामान को निकालने का समय तक नहीं मिला लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सड़क न होने से परेशानी

उधर, उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए टीम रवाना की है। यह टीम करीब 6 से 7 घंटे का पैदल सफर कर घटनास्थल पर पहुंचेगी। उसके बाद नुकसान का आकलन करने के बाद नुकसान का पता चल पाएगा। उसके बाद प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की जाएगी। शाक्टी गांव सड़क से बीस किलोमीटर दूर है जिस कारण यहां दमकल विभाग की टीम का पहुंच पाना असंभव था। क्षेत्र के लोगों को भी यह लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता है। रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर ढोकर गांव तक पहुंचाना पड़ता है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है, ऐसे में सूचनाएं देने में भी ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें