फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Fire: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 16 Mar 2023 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

वजन करने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां चिंगारी उठी और साथ पड़े केमिकल में आग लग गई। आग लगते ही स्टोर में तैनात कामगारों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र मलकू माजरा स्थित एक केमिकल के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम के स्टोर की वेविंग मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ और गोदाम में आग लग गई। इस बीच आग बुझाते हुए एक कामगार के हाथ भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार मलकू माजरा स्थित आदिनाथ केमिकल अलकोकेम के गोदाम में दोपहर बाद 3:15 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ स्टोर में छह कामगार थे। अचानक वजन करने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ।

वहां चिंगारी उठी और साथ पड़े केमिकल में आग लग गई। आग लगते ही स्टोर में तैनात कामगारों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान स्टोरकीपर राकेश के हाथ भी झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। कंपनी के प्रंबधकों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बद्दी से तीन, नालागढ़ से दो, वर्धमान और टीवीएस कंपनी के दो-दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे में उन्होंने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का केमिकल जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी कलदीप ठाकुर ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जिसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इस गोदाम के साथ गलेनमार्क, एक छोटी कंपनी और रिहायशी मकान थे जिसे बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें