बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क गई। जैसे ही दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक यहां पर फ्रिज, शेल्फ, सीलिंग व वायरिंग जल गई थी।
राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित एक बेकरी की दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग के चलते दुकान में रखा बेकरी का सामान खराब हो गया है। आग की इस घटना में करीब चार लाख का नुकसान आंका गया है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है, इसका पता जांच के बाद ही पता लग पाएगा। मामला लक्कड़ बाजार का है। यहां पर सुबह के समय एक बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
दुकान से बाहर निकलते धुएं से यहां से आवाजाही कर रहे लोग घबरा गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को 7:10 मिनट पर दी। स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम ने बताया कि एक मिनट के भीतर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी के पाइप बिछाए गए। दूसरी टीम ने दुकान का ताला तोड़ा और पानी से आग बुझाने का काम शुरू किया। जैसे ही ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक यहां पर फ्रिज, शेल्फ, सीलिंग व वायरिंग जल गई थी।
वहीं आग के कारण बंद दुकान के अंदर फैले धुएं के कारण रखे केक और बिस्किट समेत अन्य अन्य खाद्य पदार्थ खराब हो गया। आग की इस घटना में चार लाख का नुकसान हुआ है। लेकिन जांच के बाद ही इसका असली पता लग पाएगा। उधर, आग पर काबू पाने के बाद विभाग की टीम करीब सवा आठ बजे लौट आई।