सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक फेसबुक यूजर को महंगा पड़ गया है। भाजपा में टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करवाई है।
सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त , जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद समेत कई अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक फेसबुक यूजर के खिलाफ थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गणेश दत्त की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर गई है।
शिकायत में कहा गया है कि इसमें संघ से जुड़े लोगों के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की गई है और कई महिला नेताओं के खिलाफ भी टिप्पणियां की गई है। फेसबुक पर यह मेल किसी युवती के नाम से चलाई जा रही है। गणेश दत्त का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम यह कौन है? लेकिन यह उन्हें बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश है।
बता दें कि शिमला शहर से विधायक सुरेश भारद्वाज के अलावा गणेश दत्त और संजय सूद भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इन दोनों की एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें इन दोनों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई है। इसके अलावा कई तरह की गंभीर टिप्पणियां की गई हैं।