फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी बोले- देश के प्रथम मतदाता सकुशल, अफवाहों पर न दें ध्यान

Fri, 26 Nov 2021 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर श्याम सरण नेगी के नाम पर फेक न्यूज अपलोड हुई थी। इसे सोशल मीडिया में काफी वायरल किया गया। इस पर कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
श्याम सरण नेगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी की मौत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट वायरल की जा रही थी। उपायुक्त किन्नौर के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी की मृत्यु की झूठी खबर सोशल मीडिया में दूसरी बार वायरल हो रही है। इससे पूर्व भी 18 नवंबर को ऐसी खबर वायरल हुई थी।

विज्ञापन


उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर श्याम सरण नेगी के नाम पर फेक न्यूज अपलोड हुई थी। इसे सोशल मीडिया में काफी वायरल किया गया। कहा कि दस दिन पहले भी श्याम सरण नेगी के नाम पर झूठी खबर चलाई गई थी। इस पर कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। 

डीसी ने कहा कि पुलिस विभाग को आईटी एक्ट के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उससे पुलिस पूछताछ करेगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज से श्याम सरण नेगी के परिवार को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने श्याम सरण नेगी के नाम पर झूठी खबर वायरल करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत किन्नौर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 505 (2) का मामला दर्ज किया है। झूठी खबर वारयल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसआई लायक राम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें