फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तिरंगा यात्रा निकालने पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत 9 पर एफआईआर

Wed, 30 Mar 2022 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र मालारोड पर नारेबाजी करने पर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के प्रतिबंधित क्षेत्र मालरोड पर नारेबाजी करने पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत नौ युवा कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज हुआ है। इसमें युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, छत्तर सिंह, राहुल मेहरा, वीरेंद्र, अमित ठाकुर, राहुल चौहान, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बीते दिन विधायक विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा से ऐतिहासिक रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकली थी।

विज्ञापन


सीटीओ के पास जब यात्रा पहुंची तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा कि आगे प्रतिबंधित क्षेत्र है। लेकिन एक हजार मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली गई इस यात्रा में शामिल हुए लोगों ने आगे बढ़ते हुए भारत माता की जय और देश की एकता, अखंडता के नारे लगाए थे। यह तिरंगा यात्रा अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के खिलाफ निकाली गई थी।

पन्नू ने 29 अप्रैल को शिमला में खलिस्तान के झंडे फहराने की चेतावनी दी है। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र मालारोड पर नारेबाजी करने पर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें