फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: 3.70 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में वरिष्ठ बैंक प्रबंधक पर एफआईआर, एपीएमसी खाते से उड़ाई रकम

Fri, 12 Sep 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा में 3.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के एक बैंक में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक ने एपीएमसी शिमला एंड किन्नौर के खाते से अवैध रूप से 3.70 करोड़ रुपये निकाल लिए। आरोप है कि मिलीभगत से उन्होंने यह राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकलवा ली। बैंक की आंतरिक जांच में अवैध निकासी की बात सामने आने पर बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


इस अवैध निकासी के मामले में वरिष्ठ प्रबंधक के साथ और कौन-कौन संलिप्त हैं, पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गाबा ने कहा है कि कसुम्पटी शाखा के वरिष्ठ बैंक प्रबंधक अंकित राठौर ने 3.70 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। उनके मुताबिक, आरोपी बैंक मैनेजर ने एपीएमसी शिमला एंड किन्नौर के बैंक खाते से बिना किसी को पूछे 22 और 28 अगस्त को 3.70 करोड़ रुपये निकाल लिए। एपीएमसी ने बैंक में एफडीआर करवाई है। आरोपी ने राशि पहले एक खाते में ट्रांसफर की, उसके बाद कई खातों में ट्रांसफर करवाकर निकलवा ली। अब एपीएमसी के खाते में 90.95 लाख रुपये की राशि शेष है, जिसे फ्रीज करवा लिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ 3.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत आई है। इस पर पुलिस ने वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि आरोपी के साथ पूरे गड़बड़झाले में और कितने लोग संलिप्त हैं। आरोपी से जल्द पूछताछ की जाएगी। - संजीव गांधी, एसएसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें