फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश की सात बेटियां भारतीय हैंडबाल टीम के लिए चयनित, शिक्षा निदेशक ने किया सभी को सम्मानित

Fri, 12 Sep 2025 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 गेम्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की सात बेटियों का चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में होगी।
विज्ञापन
सात बेटियां भारतीय हैंडबाल टीम के लिए चयनित, शिक्षा निदेशक ने किया सभी को सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूथ एशियन गेम्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की सात बेटियों का चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में होगी। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने सभी खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।  माध्यमिक पाठशाला मोरसिंगी की सात छात्राओं का चयन यूथ एशियन गेम्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन


टीम की कप्तान कनिष्का को बनाया गया है। जबकि शिक्षा, गरिमा, मुस्कान, नेहा, रिधिमा और शिवानी बतौर खिलाड़ी टीम में खेलेंगी। बता दें कि इन सभी खिलाड़ियों ने पूर्व में ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में जूनियर एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। यहां पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें