फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां गाड़ी पार्क की तो लगेगा 4 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली-आईजीएमसी रोड पर सोमवार से एक भी गाड़ी खड़ी मिली तो पुलिस उसे क्रेन से उठाकर ले जाएगी। गाड़ी छुड़ाने के लिए कम से कम चार हजार रुपये जुर्माना लगेगा। शनिवार और रविवार को चली इस मुहिम के दौरान पुलिस ने यहां खड़ी डेढ़ सौ गाड़ियों पर वार्निंग स्लिप भी लगाई। असर दिखा और सवा सौ गाड़ियां यहां से हट भी गई हैं।
विज्ञापन


इस सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों के खड़े रहने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस भी फंस जाती है। एचआरटीसी टैक्सियां भी इस रूट पर चलती हैं। ऐसे में राहगीरों के पास चलने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं बचता। पार्किंग बन चुकी इस सड़क को खाली करने के लिए शनिवार से ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया है।
विज्ञापन

आम जनता को आ रही दिक्कत

आईजीएमसी अस्पताल के कारण पुलिस ने मरीजों को यहां गाड़ी लाने की छूट दी है लेकिन इसका फायदा उठाकर दूसरे लोग भी गाड़ियां लाकर यहां खड़ा कर देते हैं और बाजार निकल जाते हैं। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। सोमवार से कोई भी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी नहीं हो पाएगी। पुलिस का दावा है कि राहगीरों को अब सड़क खाली मिलेगी। वे बेखौफ होकर सड़क पर चल सकेंगे।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि इस रोड को क्लीयर किया जा रहा है। वार्निंग स्लिप लगा दी गई है। जिन गाड़ियों को नहीं हटाया गया है, उन्हें सोमवार से क्रेन से उठा लिया जाएगा। आम जनता को पैदल चलने में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें