फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आने वाला हर कामगार सात दिन के लिए होगा क्वारंटीन

Fri, 24 Jul 2020 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आदेश दिए है कि हिमाचल में आने वाला हर कामगार पहले सात दिन के लिए क्वारंटीन होगा, उसके बाद कोरोना टेस्ट निगेटिव आने पर ही उन्हे सेब बगीचों और उद्योगों में प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न प्रबंधों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री को प्रदेश में संक्रमण रोकने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में अवगत कराया। प्रदेश में सामने आ रहे कोरोना के मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का प्रभावी तरीके से पता कर उनका त्वरित इलाज किया जाए, ताकि बीमारी और लोगों में न फैले।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


वहीं सिरमौर और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों मेें कोरोना के बेतहाशा मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने फिर लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया है। सिरमौर के नाहन और ददाहू बाजार में दो दिन का लॉकडाउन कर दिया है। यहां 24 जुलाई रात नौ बजे से 27 जुलाई सुबह नौ बजे तक संपूर्ण बंद रहेगा। उधर, सोलन के बीबीएन में 26 जुलाई रात 12 बजे से 28 जुलाई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे अकेले बीबीएन में 1500 फार्मा समेत 3 हजार उद्योग बंद रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोनों जिलों के उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर उनसे फीडबैक लिया और 48 घंटे में प्रदेश से बाहर जाकर लौटने के नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।  

27 को फिर होगा होगा मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट 
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 27 जुलाई को फिर कोरोना का टेस्ट होगा। हालांकि उनके और परिवार के सदस्यों के टेस्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री और उनका परिवार होम क्वारंटीन है। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री और परिवार के लोगों को आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें