फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड से मिलेगी वित्तीय सहायता

Sun, 01 Oct 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सैनिक बोर्ड से पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके  लिए अब तक 1100 बच्चों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व के वर्ष में यह आवेदन मात्र 846 थे। इस वर्ष केंद्रीय सैनिक बोर्ड की सभी स्कीमें ऑनलाइन होने से आवेदनों में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


पूर्व फौजियों के दसवीं तक के बच्चों को आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर को खत्म हो गई है। जमा दो कक्षा तक के बच्चे 31 अक्तूबर तक और ग्रेजुएशन लेवल तक के बच्चे 30 नवंबर तक इस वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए 12-12 हजार रुपये प्रत्येक को वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। 
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व सैनिकों के 1100 बच्चों ने तीस सितंबर तक इस सहायता राशि के लिए आवेदन किया है। इससे आगे केवल जमा दो कक्षा व ग्रेजुएशन लेवल तक के बच्चे ही इस सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगे। दसवीं तक के छात्रों की आवेदन की तिथि समाप्त हो गई है। 

उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक बच्चों के आवेदन वित्तीय सहायता के लिए आए हैं। 

अभी जमा दो और ग्रेजुएशन लेवल के छात्रों के लिए आवेदन की तिथियां खुली हैं तो पिछले कई वर्षों की तुलना में इस वर्ष आवेदन ज्यादा होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी बच्चों से योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें