फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगी वित्तीय शिक्षा, आरबीआई ने भेजा प्रस्ताव

Tue, 05 Jun 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में जल्द ही वित्तीय शिक्षा विषय शामिल होगा। स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई को इसका प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


प्रस्ताव मंजूर होने पर छठी से दसवीं कक्षा तक पाठ्यक्रम में वित्तीय शिक्षा को भी जोड़ा जाएगा। देश के कुछ राज्यों में वित्तीय शिक्षा को पाठ्यक्रम का हिस्सा बना दिया गया है।

इसी कड़ी में अब हिमाचल में भी इसकी शुरुआत करने के प्रयास हैं। सोमवार को राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अमरनाथ ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित करने का फैसला लिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनता को जागरूक करने के लिए चार से आठ जून तक प्रदेश में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित करने का फैसला भी लिया है।

इस सप्ताह के तहत ग्राहकों को अनाधिकृत/इलेक्ट्रानिक बैंकिंग लेनदेन में अपनी देयता जानने, बैंकिंग लोकपाल-शिकायत निवारण के लिए आसान तंत्र, एक सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए अच्छी आदतों और जोखिम बनाम प्रतिफल को लेकर जागरूक किया जाएगा। 

अमरनाथ ने बताया कि इस साल के वित्तीय जागरूकता सप्ताह की थीम उपभोक्ता संरक्षण है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी बैंक ग्राहकों को जागरूक करेंगे। अगले छह माह तक सभी शाखाओं और एटीएम में जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाए जाएंगे। 

इस अवसर पर बैंक के एजीएम रवि रावल ने एक प्रस्तुति के माध्यम से ग्राहकों के अधिकारियों, शिकायत करने के स्थान और तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग को लेकर भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। 
विज्ञापन

हिमाचल में 16 फीसदी आबादी वित्तीय साक्षर

एसएलबीसी के प्रदेश संयोजक विवेक कौल ने कहा कि अगर किसी बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलते हैं तो संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई होगी। गहन जांच के बाद ही एटीएम में नोट डाले जाते हैं।

इस अवसर पर आरबीआई के महा प्रबंधक रमेश चंद, नाबार्ड के महा प्रबंधक रविंद्र कुमार और स्टेट कोआपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक आरके गौतम मौजूद रहे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों हुए एक सर्वे में बताया गया है कि हिमाचल की 16 फीसदी आबादी वित्तीय साक्षर है। देश का औसत 20 फीसदी है। उन्होंने बताया कि बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी होने और निवेश से संबंधित प्रश्नों के आधार पर यह सर्वे हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें