फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसुम्पटी के 1047 श्रमिकों को दी गई आर्थिक मदद : अनिरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में श्रमिकों को बांटे 115 करोड़
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत नौ सड़कें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के 1047 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से अब तक 29.76 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में 51 हजार श्रमिकों पर 115 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को पंचायत चमियाना के सामुदायिक भवन में आयोजित एक दिवसीय श्रमिक जागरूकता शिविर में दी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का विकास किया जा रहा है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत शामिल किया है। मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र गरीब परिवारों के सदस्यों का कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि कसुम्पटी क्षेत्र के 106 श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 27,72,600 रुपये और बच्चों के विवाह के लिए 2,04,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शिविर के दौरान शिमला वृत्त की नौ महिला लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, पंचायत चमियाना की प्रधान लीला देवी, उपप्रधान रतन चंद ठाकुर, पूर्व प्रधान चियोग दिनेश जगटा, श्रम कल्याण अधिकारी शिमला श्रेय शर्मा, पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राम किशन शांडिल, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा और विशाखा मोदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें