मंडी में पहली बार होने जा रहे इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर स्थानीय कलाकारों और रंगकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पवन शर्मा मूलतः मंडी जिला के रहने वाले हैं और मुंबई में अपनी एक अलग पहचान और नाम कमा चुके हैं। उनके प्रयासों और राजा सिंह मल्होत्रा सहित अन्यों के सहयोग से इसे आयोजित किया जा रहा है।
'लोगों को रियल सिनेमा देखने का मिलेगा मौका'
इस कारण मंडी जिला के उन कलाकारों को भी अपने शहर के लिए कुछ करने का मौका मिलने जा रहा है जो आज फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर में अपना अच्छा नाम कमा रहे हैं। मंडी शहर निवासी कलाकार सपना संड, पिहू और गगन प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह गौरव का क्षण है कि उनके अपने शहर में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इससे लोगों को रियल सिनेमा देखने का मौका मिलेगा। कलाकार गगन प्रदीप शर्मा की फिल्म द रैबिट हाउस से इस फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। यह फिल्म पहली बार किसी मंच पर दिखाई जाएगी।