फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में रिबन कटाई रस्म में चले लात घूंसे, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान चल रहे रिबन कटाई समारोह में अचानक बहसबाजी शुरू हो गई। लड़की वालों ने बारातियों की धुनाई कर डाली। बाद में मामला पुलिस तक पहुंच गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया।
विज्ञापन


यहां जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में शादी समारोह के दौरान रिबन कटाई को लेकर उस वक्त शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई।

दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मामला गरमाता देख दूल्हे पक्ष के दर्जनों बाराती पुलिस थाना पहुंच गए। पुलिस ने भी दूल्हे पक्ष की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस तक पहुंचा मामला, फिर हुई शादी

हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि मामला किस बात को लेकर बिगड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला मुख्यालय के एक गांव में पंजाब से बारात आई थी। जब शादी में रिबन कटाई की रस्म हो रही थी तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

यह कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष ने बारातियों की जमकर धुनाई की। जिस पर दूल्हे के पिता ने मारपीट की शिकायत ऊना थाना में दी। पुलिस ने बारात में आए कुछ बुजुर्ग लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाया।

इसके बाद ही दूल्हे के पिता शादी की रस्में पूरी करने के लिए राजी हुए। लड़की के घर पहुंचकर दोबारा रिबन काटने की प्रक्रिया दोहराई गई। इसके बाद शादी की रस्में पूरी करके बारात दुल्हन लेकर वापस पंजाब रवाना हुई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें