फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम समारोह पर भिड़े कांग्रेसी, एक की बाजू तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्मान समारोह को लेकर यूथ कांग्रेस के दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ। हाथापाई कर दोनों गुटों ने खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश की। इस हाथापाई में एक कार्यकर्ता की बाजू तक टूट गई।
विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात को हुई। एक गुट के कुछेक कार्यकर्ता हमीर उत्सव के मेला मैदान से दूसरे गुट के कार्यकर्त्ता को उठाकर गाड़ी में डाल ले गए। इसके बाद कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित कार्यकर्ता की मानें तो मारपीट में उसकी बाजू टूट गई है।

पुलिस ने पीड़ित कार्यकर्त्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यूथ स्पोर्ट्स एंड बोर्ड के निदेशक सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री के हमीरपुर पहुंचने पर सम्मान समारोह रखा था। इसमें सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

Trending Videos

गाड़ी में उठा ले गए, फिर की मारपीट

यूथ स्पोर्ट्स एंड बोर्ड निदेशक की मुख्यमंत्री से नजदीकियां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को पसंद नहीं आईं। इसके चलते यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने रंजिश के चलते यूथ स्पोर्ट्स एंड बोर्ड निदेशक खेमे के एक कार्यकर्त्ता हैप्पी को हमीर उत्सव मेला मैदान से उठा लिया और उसे गाड़ी में बिठाकर बड़ू ले गए।

यहां युकां अध्यक्ष खेमे के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई की। हालांकि हैप्पी पहले से ही एक सड़क दुर्घटना में अपाहिज हो चुका है और चलने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। इसी का फायदा उठाकर युकां अध्यक्ष खेमे के कार्यकर्ताओं ने हैप्पी की जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस

हैप्पी का कहना है कि मारपीट में उसकी बाजू टूट गई है। इसके बाद कार्यकर्त्ता उसे गाड़ी में छियोड़ी ले गए। जहां दोबारा उससे मारपीट की। इतना ही नहीं हैप्पी को बचाने पहुंचे यूथ स्पोर्ट्स एंड बोर्ड निदेशक सुमित शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ही युका अध्यक्ष खेमे के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।

क्या कहना है पुलिस का
पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पीड़ित कार्यकर्ता की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बाजू टूटने की पुष्टि हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें