इलाके के रहने वाले सत्यपाल, मनोज कुमार, किशन, राजकुमार, नंद लाल और राजू ने कहा कि वे सोए हुए थे कि अचानक विमानों के उड़ने की आवाज ने उनकी नींद उड़ा दी।
सत्यपाल और राजकुमार ने बताया कि आवाज सुनते ही वे घर से बाहर निकले तो देखा कि दो लड़ाकू विमान काफी देर तक आसमान में मंडराते रहे। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
मामले को लेकर डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने कहा कि इन लड़ाकू विमानों के रात को उड़ने का क्या कारण था और कहां से आए थे, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा।