कक्षा न लगाने को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद एक की मौत पर खत्म हुआ। मौत की ऐसी दास्तां जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी। एक छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना खतरनाक मोड़ ले लेगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
मंडी के सुंदरनगर में दो भाइयों के झगड़े में छोटे की जान चली गई। छोटा भाई निजी आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहा था। छोटे भाई के आईटीआई में क्लास न लगाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। बड़े भाई ने छोटे को थप्पड़ मारा।
जवाब में छोटे भाई ने हैंडी मल्टी टूल से बड़े भाई पर वार करना चाहा। इसी बीच अनियंत्रित होकर गिर गया और टूल से निकाला चाकू इसके सीने के पार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मल्टी टूल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।