हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डा. वाईएस परमार छात्रावास के बाहर गश्त ड्यूटी वाले पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस जवानों ने समरहिल चौकी में छात्रों की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार करने सहित पूरी घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसकी जांच चौकी पुलिस कर रही है।
देर शाम को कैंपस की ओर से आ रहे कुछ छात्रों और गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच बहस शुरू हो गई, इस पर बात बढ़ गई, करीब आधे घंटे तक इसी तरह से उलझने का क्रम जारी रहा। इसके बाद छात्र छात्रावास में चले गए। उधर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने माना कि पुलिस और छात्रों के बीच बहसबाजी हुई।