फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूख हड़ताल पर शिक्षक, ठप हुई कंप्यूटर की पढ़ाई

Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप हो गई है। कंप्यूटर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर हैं। शुक्रवार को चौड़ा मैदान में सिरमौर के शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे और रोष जताया।
विज्ञापन


शिक्षकों की हड़ताल का पांचवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अभी वह क्रमिक अनशन पर हैं अगर प्रदेश सरकार मांगें नहीं मानती है तो आमरण अनशन किया जाएगा।

प्रदेश में 1458 कंप्यूटर शिक्षक हैं जो प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनात हैं। यह शिक्षक 14 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। इनका आरोप है कि कंपनी की ओर से इन शिक्षकों को न तो समय पर तनख्वाह दी जा रही है और न ही सरकार की ओर से इनके लिए नीति बनाई जा रही है। इसके चलते यह शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मांगे न मानी तो जारी रहेगा अनशन

इधर, कंप्यूटर शिक्षकों के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक शिक्षकों की मांगें नहीं मानती है, अनशन जारी रहेगा। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखकर कुछ न कुछ दिया है लेकिन कंप्यूटर शिक्षकों के साथ बीते 14 सालों से अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाती, तब तक शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करते रहेंगे।

सीएम ने दिया था पॉलिसी का आश्वासन
10 दिन पहले कंप्यूटर शिक्षक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे, उस दौरान सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को दो दिन के भीतर पालिसी बनाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक इन शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें