फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: रोहड़ू के केलवी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा कि केवली गांव में मारपीट के दौरान दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं। इस मारपीट में दो गुटों के बीच झड़प हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरथाटा पंचायत के केलवी गांव में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस झड़प में दो लोगों के सिर में गहरी चोट लगी है। तीन अलग-अलग मामले पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज किए गए हैं। दोनो गुटों में स्थानीय भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना जुब्बल में केलवी गांव निवासी कंवर शिकायत में बताया कि जब केलवी गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच मुरल गांव निवासी चिराग और पंचायत के उप प्रधान बलवंत ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की।

विज्ञापन


मारपीट में उसके सिर पर चोटें आई हैं। इसी घटना के दौरान गोपाल सिंह ने पुलिस थाना जुब्बल में शिकायत दर्ज की है कि करीब 6:30 बजे जब वह केलवी गांव पहुंचा तो चिराग, मनमोहन, गोवर्धन, बलवंत, विनोद, भीम ने डंडे से हमला किया। इसी मामले  तीसरी शिकायत बरथाटा पंचायत के मुरल गांव निवासी मनमोहन सिंह ने दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार वीरवार शाम करीब 7:30 केवली गांव के पंद्रह से बीस लोग सड़क के किनारे बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान बरथाटा गांव निवासी गोपाल सिंह, केलवी गांव के कंवर सिंह, विशाल ने उन पर पथराव किया। पुलिस ने तीनों लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा कि केवली गांव में मारपीट के दौरान दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं। इस मारपीट में दो गुटों के बीच झड़प हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें