फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय के उद्घाटन से पहले आपस में भिड़े आप कार्यकर्ता

Sun, 31 Jan 2021 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के शिमला आने पर झूमते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में रविवार को आम आदमी पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन होने से पहले ही जमकर हंगामा हो गया। कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो लोग पहले से पार्टी के साथ जुड़े हैं, उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। पैराशूटी नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। करीब डेढ़ घंटे तक इस पर बवाल होता रहा। 

विज्ञापन


मामला शांत होने ले बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने शिमला के खलीणी में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। हालांकि, इस दौरान कार्यकर्ताओं को घंटों मंत्री का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को पार्टी कार्यालय का उद्घाटन 11 बजे करना था। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद कुछ कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गए। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने वाली आम आदमी पार्टी अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी के चलते दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सहित आम आदमी पार्टी के नेता हिमाचल दौरे पर हैं। इस मौके पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और अपने चुनाव घोषणापत्र में दिल्ली मॉडल को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली की तरह प्रदेश में भी शिक्षा, स्वास्थ्य में बेहतर कार्य किए जाएंगे। पानी, बिजली की दरें कम की जाएंगी। उनका कहना है कि दिल्ली का बजट हिमाचल के बजट से 3 गुणा कम है। बावजूद इसके वहां आम आदमी को बहुत सहूलियतें दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें