अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने वालों में माउंट शिवालिक स्कू ल के मुकेश ठाकुर, शिमला प्रेजिडेंसी स्कूल की रुचि डोगरा, डीएवी स्कूल टुटू की अल्का ठाकुर, क्रिसेंट स्कूल टुटू से सुभाष चंद, बीएसएन स्कूल चक्कर की अल्का सनोरिया, ऑकलैंड हाउस स्कूल की निदेशिका सुनीता जॉन, डीएवी लक्कड़ बाजार प्रधानाचार्य कामना बेरी, डीएवी न्यू शिमला प्रधानाचार्य राकेश कुमार चंदेल, जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रेखा बाली, राजेश शर्मा, शिमला पब्लिक स्कूल से राकेश शर्मा और मोनाल पब्लिक स्कूल से निशा पांटा, रिता शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
सिटी पब्लिक स्कूल से सरिता राप्टा, आईवीवाई इंटरनेशनल स्कूल से संतोष धोरटा, सरस्वती पैराडाइज स्कूल से मेघा चौहान, ब्लू बैल्स स्कूल से रजनी गोस्वामी, स्वर्ण पब्लिक स्कूल से शैल्जा वर्मा, केवी जाखू से हरि राम शर्मा, केवी जतोग से डॉ. पंकज कपूर, एसवीएम विकासनगर से पवन कुमार, सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली से गुरमीत सेठी, लोरेट स्कूल भराड़ी से किरण धर्माणी, चैप्सली स्कूल से सुदर्शन डोगरा, शिशु शिक्षा निकेतन टुटू से पूजा सूद, नॉर्थ प्वाइंट स्कूल से ममता शर्मा, दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम ठाकुर, आस्था पब्लिक स्कूल से उर्मिल शर्मा और ईसीआई शैलेडे स्कूल की सुचेता मेहता को पुरस्कृत किया।
इनके अलावा होली हेवन पब्लिक स्कूल से वीएन शर्मा, हिमालयन पैरामाउंट स्कूल से कल्पना गांगटा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली प्रधानाचार्य केसी शर्मा, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालुगंज के प्रधानाचार्य बृज लाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला से अमर चौहान, आर्य गर्ल्स स्कूल से तनु आर्या, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली रणजीत रोलक, लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य लेखराज भारद्वाज, शिक्षक कुलभूषण शर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटीकंडी से रेखा राणा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी की प्रधानाचार्य सीमा नेगी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्ज लक्कड़ बाजार भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली प्रधानाचार्य रमा चौहान, सेंट्रल तिब्बतीयन स्कूल स्कूल से जसवीर सिंह और रावमा स्कूल टुटू की प्रधानाचार्य कविता वर्मा तथा ग्लोबल पब्लिक स्कूल से गायत्री शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार पाने पर बधाई दी। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल को सराहनीय करार दिया।
कहा कि अमर उजाला ने यह आयोजन कर अपनी सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से अन्य शिक्षकों को भी और बेहतर ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
प्राथमिक स्कूल के यह शिक्षक किए पुरस्कृत
सरकारी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पोर्टमोर के सेंटर हेड टीचर संजीव जिस्टु को स्कूल में मिड डे मील का स्तर सुधारने, नर्सरी कक्षा से इंग्लिश मीडिया को शुरू करने पर सम्मानित किया। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुफरी में सेवारत जेबीटी शिक्षिका अंकिता वालिया को शिक्षण कार्य में प्ले वे तकनीक से पढ़ाई को रोचक बनाने पर सम्मानित किया।