करसोग के भेड़ चालक चमन शर्मा, रणबीर और नारायण सिंह अपनी भेड़, बकरियों को खीरगंगा, मानतलाई की तरफ ले जा रहे थे। वे सुबह करीब चार बजे भुंतर से मणिकर्ण सड़क पर जा रहे थे। मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप ने उनकी 15 भेड़, बकरियों को कुचल दिया।
इनमें से 13 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। भुंतर पुलिस की टीम हेड कांस्टेबल तिलक राज के साथ मौके पर पहुंचे। भेड़ पालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एक ही दिन में दो हादसों के बाद लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।