फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल के साथ किन्नौर घूमने आए कोलकाता के पर्यटक की मौत

Sat, 01 Jun 2019 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पूह खंड के समदू में अचानक तबीयत बिगड़ने से कोलकाता के एक सैलानी की मौत हो गई। कोलकाता से अन्य पर्यटकों के साथ यह सैलानी किन्नौर घूमने पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके साथियों को सौंप दिया है। पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता से किन्नौर, छितकुल, सांगला, काजा और ताबो होते हुए मनाली की तरफ जाने के लिए कोलकाता से 17 सैलानियों का एक दल किन्नौर की खूबसूरती निहारने निकला था।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर के समय अचानक एक सैलानी की तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ आए सैलानियों ने उसे समदू स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह रेफर किया गया। पूह अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवा सिस्कर (45) निवासी गांव 78 विजीयो नगर, डाकघर नेहाटी, तहसील बेरंगपुर, जिला 24 प्रगना कोलकाता के रूप में हुई है। शिवा रेलवे में कर्मचारी था।

घटना की सूचना पूह पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह के चिकित्सकों ने दी। मृतक सैलानी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह से पोस्टमार्टम के बाद मृतक के साले दिपेंद्र दास को सौंप दिया गया है। डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में बीमारी को वजह माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें