फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी निजी बस, 15 यात्री घायल, 3 गंभीर

Thu, 07 Jun 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस के खाई में गिरने से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के अनुसार बिलासपुर जिले के भडोली  कलां के पास एक निजी बस खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन


बस में करीब 15 लोग सवार थे जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को108 एंबुलेंस  के माध्यम से सीएचसी झंडूता में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

हादसे में ये यात्री हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस झंडूता से धनिपखर जा रही थी और भडोली के पास पलट गई। घायलों में यात्री प्रेम चंद(68) को सिर और गर्दन में चोटें आई हैं।

 जबकि  देशराज(31) को हाथ और  महिला यात्री कमला देवी(58) को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें