फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से महिला पर्यटक की मौत

Fri, 03 May 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पार्वती वैली में कसोल-बरशैणी ट्रैकिंग रूट पर निकली कर्नाटक की एक महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। साथियों के साथ ट्रैकिंग पर निकली महिला पर्यटक की अचानक तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया।  महिला ने कुल्लू जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सपना सुधाकर शेट्टी (44) पत्नी आनंद सुधाकर निवासी मेडीकेरी, फ्लैट नंबर 401, राजेशबाड़ी, मैनर, ऐला चनालू, बंगलूरू, कर्नाटक कसोल से बरशैणी ट्रैक पर अपने साथियों के साथ निकली थी। ट्रैकिंग के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए जरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को कुल्लू रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें