फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से लेकर दुनियाभर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गई हैं। अकेले यू-ट्यूब में अब तक करीब चार लाख लोग शिवरंजनी की आवाज में गाने को सुन चुके हैं। बॉलीवुड संगीत जगत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवरंजनी सिंह के बढ़ते कदमों से परिजन और प्रशंसक गदगद हैं। शिवरंजनी सिंह मंडी शहर के भगवाहन मोहल्ले से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन


शिवरंजनी सिंह ने फीड माई सॉल गाने को अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में आवाज दी है। करीब छह महीने पूर्व यूएसए के ट्रैप नेशन की ओर से शिवरंजनी सिंह को गाने के लिए ऑफर मिला था। जिसे उन्होंने स्वीकार किया और ट्रैप नेशन से मिले ट्रैक को अपनी सुरीली आवाज दी। उन्होंने इंडिया में इंग्लिश में गाना रिकार्ड किया और ऑनलाइन ट्रैप नेशन को भिजवाया।
विज्ञापन

दुबई में आवाज का जादू बिखेरेंगी शिवरंजनी

यूएसए में ट्रैप नेशन ने ट्रैक को मिक्स कर लांच किया। ट्रैक का आधिकारिक वर्जन 18 सितंबर 2015 को यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। जिसे अब तक करीब चार लाख लोग सुन चुके हैं। यूएसए की ट्रैप नेशन कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के ट्रैक लांच कर चुकी है। क्या कूल हैं हम तीन में शिवरंजनी सिंह की आवाज में ऑह ब्वाय, हेट लव स्टोरी तीन का टाइटल सांग बॉलीवुड में धमाल चुका है। इससे पूर्व भी शिवरंजनी बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

इधर, शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रैक फीड माई सॉल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। प्रशंसकों के प्यार से शिवरंजनी सिंह बुलंदियों की ओर बढ़ रही है। दुबई में होने वाले मास्टर क्रिकेट लीग के शुभारंभ में मंडी की शिवरंजनी सिंह अपने आवाज का जादू बिखेरेंगी। लीग में पुराने व दिग्गज क्रिकेटर शिरकत करेंगे। समारोह में शिवरंजनी सिंह अपनी प्रतिभा लोहा मनवाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें