नेपाल की राजधानी काठमांडू में 7वीं एशियाई चैंपियनशिप में पिता और पुत्र की जोड़ी ने स्वात फ्रेंच क्रिक बाॅक्सिंग में पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। बेटे वरुण वालिया ने स्वर्ण पदक जीता। वरुण की सफलता ने उन्हें एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, उनके पिता अमरचंद ने भी अनुभव और जज्बे का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया। पिता अमरचंद ने कोच संतोषी शर्मा महासचिव स्वात संघ हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और कठोर प्रशिक्षण के बिना यह मुकाम हासिल करना मुमकिन नहीं था।