फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा गैर ऋणी वर्ग में हमीरपुर, ऋणी वर्ग में कांगड़ा जिला रहा अव्वल

Sun, 01 Aug 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पीसी सैणी ने कहा कि फसल बीमा गैर ऋणी वर्ग में हमीरपुर, जबकि ऋणी वर्ग में कांगड़ा प्रदेश में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाने वाले किसानों की वर्ष 2021 की रिपोर्ट कृषि विभाग ने जारी कर दी है। फसल बीमा गैर ऋणी वर्ग में हमीरपुर, जबकि ऋणी वर्ग में कांगड़ा प्रदेश में अव्वल रहा है। ऋणी वर्ग में वे किसान शामिल होते हैं, जिन्होंने फसलों के लिए बैंक या सोसायटी इत्यादि से ऋण लिया है। गैर ऋणी किसान वे हैं, जिन्होंने कोई ऋण नहीं लिया। प्रदेश में जिला हमीरपुर के सर्वाधिक गैर ऋणी 504 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की पॉलिसी ली है।

विज्ञापन


अन्य जिलों में गैर ऋणी बीमा करवाने वाले किसानों की संख्या जिला बिलासपुर में 30, चंबा 11, कांगड़ा 45, कुल्लू 1, मंडी 1, शिमला 0, सिरमौर एक, सोलन 23 और ऊना में 57 रही है। बिलासपुर में 3. 86 हेक्टेयर भूमि का प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाया गया है। चंबा में 1.23, हमीरपुर 7.83, कांगड़ा 11.12, कुल्लू 0, मंडी 0.41, शिमला 0.02, सिरमौर 0.47, सोलन 0.25 और में ऊना 6.62 हजार हेक्टेयर भूमि पर खरीफ फसल बीमा किया गया। फसल बीमा करवाने के लिए प्रदेश में बीमा प्रचार वाहन लोगों को जागरूक किया गया। ऋणी वर्ग में बीमा करवाने में प्रदेश में कांगड़ा जिला अव्वल रहा है।

ऋणी किसानों की संख्या बिसासपुर में 11,212, चंबा 4876, हमीरपुर 22,401, कांगड़ा 30,871, कुल्लू पांच, मंडी 1306, शिमला 42, सिरमौर 1045, सोलन 419 और ऊना में 16,096 रही। कृषि विभाग हर साल फसल बीमा करवाने के लिए किसानों को जागरूक करता है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पीसी सैणी ने कहा कि शनिवार को ही फसल बीमा की रिपोर्ट जारी हुई। फसल बीमा गैर ऋणी वर्ग में हमीरपुर, जबकि ऋणी वर्ग में कांगड़ा प्रदेश में अव्वल रहा है। किसानों को रिपोर्ट जारी होने के बाद नुकसान इत्यादि होने पर संबंधित बीमा कंपनियों की ओर से भुगतान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें