फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के पांच किस्मों के बीज से दोगुनी होगी हिमाचल के किसानों की आय

Tue, 19 May 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
विज्ञापन

हिमाचल के किसानों को गेहूं की फसल में अपनी आय दोगुनी करने के लिए कृषि विवि पालमपुर मदद करेगा। गेहूं की पैदावार दोगुनी करने के लिए विवि जल्द गेहूं की ब्रीडर बीज तैयार कर रहा है, साथ ही आने वाले दिनों में ब्रीडर बीज से बाहरी राज्यों को भी गेहूं निर्यात की जा सकती है। इस बीज में बीमारियों को रोकने की क्षमता भी होगी। इसके लिए प्रदेश को गेहूं बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में संचालित योजना के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। चालू रबी सीजन के दौरान विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में अपने बीज उत्पादन फार्म से लगभग 300 क्विंटल प्रजनक उन्नत बीजों की फसल लेने की उम्मीद कर रहा है। यह 2016 में पैदा होने वाली मात्रा का करीब दोगुना होगा। कहा कि विश्वविद्यालय का बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग पांच गेहूं की किस्मों का ब्रीडर बीज तैयार कर रहा है। प्रो. सरयाल ने कहा कि ब्रीडर बीज वैज्ञानिकों की ओर से उत्पादित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें