भले ही भुंतर एयरपोर्ट में विमानों की आवाजाही बंद है, लेकिन यहां के कर्मचारी और अधिकारी कोरोना से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। यहां कार्यरत विद्युत अनुभाग के इंचार्ज नरेश कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने हेवी ड्यूटी पंपिंग मशीन बनाई है। पहले मशीन की आवश्यक क्षमता और डिजाइन तैयार किया। इसके बाद उसमें लगने वाले उपकरणों का एक खाका तैयार किया गया।
मनोज कुमार ने पुराने खराब पड़े सामान और कबाड़ से जुगाड़ करके एक हेवी ड्यूटी सैनिटाइजेशन पंपिंग मशीन का निर्माण किया। इस पंपिंग मशीन से सैनिटाइजेशन मिश्रण की फॉगिंग लगभग 25 फीट तक है। दोनों ने मात्र एक हजार की राशि खर्च कर इसे तैयार किया। विमानपत्तन निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया गया कि अगर आवश्यकता हुई तो इस मशीन का सामुदायिक प्रयोग भी किया जा सकता है। कहा कि कोरोना वायरस के दौरान हवाई अड्डे के कर्मचारी और अधिकारियों के योगदान प्रशंसनीय है और उन्हें पुरस्कृत किए जाने मुख्यालय को पत्र लिखा है।