फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना सब इंस्पेक्टर, रोशन किया पूरे इलाके का नाम

Sun, 08 Mar 2020 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के अति दुर्गम गांव डीम के किसान के बेटे जयदेव ने सब इंसपेक्टर की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर माता पिता और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। जयदेव की 10वीं तक की शिक्षा रावमापा डीम, विज्ञान विषय में बारहवीं रावमापा रामपुर और रामपुर महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन


जयदेव ने एमएससी हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से की। जयदेव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। जयदेव ने अपनी सफलता का श्रेय पिता तिलकराज, माता तारामणि, भाई बलदेव और बहन को दिया है। जयदेव के पिता किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें