जिसमें दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहन मालिक अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करवा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को कुल्लू से दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहन चालकों ने जामली के पास आठ हजार रुपये टैक्स अदा किया।
जहां से उन्हें टैक्स अदा होने की बाकायदा एक पर्ची भी दी है। जिसके बाद दोनों वाहन आगे रवाना हो गए। जैसे ही दोनों वाहन हरियाणा पहुंचे जहां उनके टैक्स के कागज जांचे गए लेकिन जांच में टैक्स जमा करने के बाद दी गई पर्ची फर्जी निकली।
वहीं मौके पर दोनों गाड़ियों को 20 हजार जुर्माना लगाया गया। जिसमें बाद गाड़ी में जा रहे डॉ. ओपी सिंह ने इस संबंध में स्वारघाट पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद स्वारघाट पुलिस ने जामली में टैक्स वसूली के लिए खोली गई दुकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
वहीं मौके पर से कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि फर्जी टैक्स वसूली के मामले में कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।