फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा मामला : पुलिस ने पंजाब के कुराली से पकड़ा फैक्ट्री मालिक

Tue, 16 Jan 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से पंजाब भाग गया था। 12 जनवरी से आरोपी यहां रह रहा था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मदनपुर बसोली में फैक्ट्री लगा  सिरदर्द, जुकाम, बुखार समेत अन्य बीमारियों की नकली दवाएं तैयार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के कुराली से पकड़ा। नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से पंजाब भाग गया था। 12 जनवरी से आरोपी यहां रह रहा था। लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपी बलराम सिंह को ऊना पुलिस ने सोमवार को कुराली में मुख्य मार्ग किनारे पकड़ा। आरोपी कहीं पैदल ही जा रहा था।  पुलिस की आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आरोपी से नकली दवाओं के बारे में पूछताछ कर करेगी। अभी तक मामले में पुलिस ने आरोपी बलराम पत्नी मधुबाला को गिरफ्तार किया है और वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। उधर, टाहलीवाल स्थित मेफ्रो ऑर्गेनिक लिमिडेट प्लांट के मैनेजर केवल सिंह ने आरोपी बलराम सिंह के खिलाफ उनकी कंपनी की ओर से तैयार की दवाओं का नाम पता उपयोग करने के आरोप में धोखधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें