फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी: फर्जी आईजी मामले में आरोपी अग्रवाल के बैंक खाते से हुआ है करोड़ों का लेनदेन

Mon, 21 Feb 2022 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अब तक जांच में डेढ़ करोड़ से ज्यादा अवैध वसूली की बात सामने आई है। एसआईटी आरोपी विनय अग्रवाल और उसके साथी राजीव सेठी से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी आईजी मामले में आरोपी विनय अग्रवाल के बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपी के खाते से रिश्तेदारों के खातों के अलावा कई अन्य लोगों के बैंक खातों में पैसा आया और गया है। आरोपी ने अपने बयान में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को  जो जानकारी दी है, उसका बैंक खाते से मिलान किया गया है। 

विज्ञापन


शिमला से एक टीम पंचकूला गई, जो रविवार शाम को रिकॉर्ड के साथ लौट आई है। अब बैंक खाते से कड़ियों को जोड़ा जाना है। अब आरोपी अग्रवाल के खाते से जिनको पैसा गया है, उनसे भी एसआईटी पूछताछ करेगी। अब तक जांच में डेढ़ करोड़ से ज्यादा अवैध वसूली की बात सामने आई है। एसआईटी आरोपी विनय अग्रवाल और उसके साथी राजीव सेठी से लगातार पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा पंचकूला की ही एक फार्मा कंपनी के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अग्रवाल और सेठी 23 फरवरी तक अंतरिम जमानत पर हैं। एसआईटी को आशंका है कि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा अग्रवाल ने और भी कहीं फर्जी आईजी बनकर कारोबारियों से अवैध वसूली तो नहीं की।
विज्ञापन


इसलिए इस आशंका को लेकर भी तथ्य खंगाले जा रहे हैं। गौर हो कि अवैध वसूली मामले में हरियाणा सरकार के कुछ अफसरों की भी संलिप्तता पाई गई है। आरोप है कि इनकी मदद से फर्जी आईजी बनकर विनय अग्रवाल नालागढ़, बद्दी, कालाअंब में उद्योगपतियों से वसूली करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें