फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी: फर्जी डिग्री मामले में एपी गोयल विवि के विधि विभाग के एचओडी से पूछताछ

Fri, 16 Sep 2022 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एपी गोयल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रमेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने किसी भी विद्यार्थी को फर्जी डिग्री नहीं दी है। विशेष जांच दल को रिकॉर्ड दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एपी गोयल विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वीरवार को एसआईटी ने विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व एचओडी से लंबी पूछताछ की है। विवि पर फर्जी डिग्री आवंटन के आरोप में मामला दर्ज है।   

विज्ञापन


एसआईटी ने जिस अधिकारी से पूछताछ की है, वह वर्ष 2013 से 2019 तक विश्वविद्यालय में सेवाएं देते रहे हैं। अब वह असम में हैं। विवि के खिलाफ 2 मई 2020 को केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार विवि ने अभी तक हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों के 1908 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी हैं। एसआईटी ने इसका रिकॉर्ड जब्त किया है।

ये डिग्रियां सही हैं या फर्जी, इसकी जांच तेज की गई है। उधर, एपी गोयल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रमेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने किसी भी विद्यार्थी को फर्जी डिग्री नहीं दी है। विशेष जांच दल को रिकॉर्ड दे दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आरोप लगा रहे हैं, वह विवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी डिग्रियां दी गई हैं, वे सही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें