डीजीपी ने बताया कि जांच टीमों के हाथ लगीं 55 हार्ड डिस्क में से 14 का परीक्षण हुआ है और उनमें 41 हजार डिग्रियों में से 36 हजार फर्जी मिली हैं। सौ डिग्रियों के सत्यापन के लिए एसपी वीरेंद्र कालिया के नेतृत्व में टीम ने 17 राज्यों का दौरा किया और 75 डिग्रियों के पतों का भी सत्यापन किया है। इनमें 47 फर्जी डिग्रियां रिकवर कर ली हैं। कई लोग विदेशों में हैं, उन्हें पेश होने को कहा है।
आतंक के गढ़ त्राल और शोपियां तक गई जांच टीमें
पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद एडीजी सीआईडी एन वेणुगोपाल ने बताया कि फर्जी डिग्रियों की रिकवरी के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंक के गढ़ त्राल और शोपियां जैसे इलाकों के अलावा यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, केरल समेत 17 राज्यों में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। अब तक 275 लोगों से पूछताछ और आठ लोग गिरफ्तार किए हैं। दो न्यायिक हिरासत में हैं।